मंगलवार, जून 24, 2025
होमScience & Techऐसा कपड़ा जो दिखाई नही पड़ता

ऐसा कपड़ा जो दिखाई नही पड़ता

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

अमेरिका। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर एलन गोरोडेट्स्की ने एक ऐसे सौम्य कपड़े का आविष्कार किया है जो गायब हो जाता है यानी किसी को भी दिखाई नहीं देता।

यही नहीं यह कपड़ा अपने द्वारा प्रतिबिंबित किए जाने वाले ताप के तरीके में बदलाव कर सकता है। इस लिबास को उस उपकरण की मदद से भी नहीं देखा सकता जो रात में महीन और बारीक चीजों का भी पता लगा लेते हैं। इस आविष्कार से जुड़ा रिपोर्ट साइंस पत्रिका में प्रकाशित होते ही विज्ञान जगत में खलबली मच गयी है।
समुद्री जीव स्कि्वड के गुण- स्वभाव से प्रेरित होकर वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कपड़ा विकसित किया है जो गायब हो जाता है यानी किसी को भी दिखाई नहीं देता। यह सौम्य और महीन कपड़ा खींचे जाने या बिजली से चालू करने पर एक सेकेंड के अंदर अपनी सतहों को बहुत तेजी से सपाट बना या सिकोड़ सकता है। कपड़े की इस विशेषता के कारण इंफ्रारेड रात्रि दृष्टि उपकरणों के जरिए भी उनका पता नहीं लगाया जा सकता। साथ ही यह कपड़ा अपने तापमान में फेरबदल भी कर सकता है।
कहा जा रहा है कि यह आविष्कार सैन्य टुकड़ियों के बेहतर ढंग से छिपने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही यह अंतरिक्षयानों के लिए बेहतर इंसुलेशन उपलब्ध कराने या भंडारण के लिए बेहतर साबित होने वाला है। हीटिंग व कूलिंग सिस्टम के निर्माण में भी यह सहायक हो सकता है। यानी, अब वह दिन दूर नही जब कोई हमारे बहुत करीब आकर भी हमसे छिपा रह सकता है और हमारे बारे में सभी कुछ ज्ञात भी कर सकता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...

आज से UPI में बड़ा बदलाव: ट्रांजैक्शन स्टेटस और रिवर्सल के रिस्पॉन्स टाइम में 10 सेकेंड की कटौती

KKN गुरुग्राम डेस्क | देशभर में तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट सिस्टम के बीच आज...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...
Install App Google News WhatsApp